Connect with us

हरिद्वार में कच्ची शराब का कहर, पांच लोगों की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

हरिद्वार में कच्ची शराब का कहर, पांच लोगों की मौत से मचा कोहराम…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से चुनावी हलचल के बीच बड़ी खबर आ रही है। यहां पथरी थाना क्षेत्र के फूल गढ़ शिवगढ़ ग्राम में पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से जहां क्षेत्र में कोहराम मच गया है वहीं जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कच्ची शराब पीने से पथरी थाना अंतर्गत गांव फूल गढ़ तेलीवाला निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। ऐसे में सूचना  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के नाम

  • बिरम पुत्र बलजीत सिंह उम्र 60 वर्ष
  • अरुण पुत्र चंद्रभान उम्र 40 वर्ष
  • राजू पुत्र शेवाराम उम्र 45 वर्ष
  • अमरपाल पुत्र गोपाल उम्र 36 वर्ष
  • मनोज पुत्र धर्मवीर उम्र 32 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि इससे पहले भी आठ फरवरी 2019 को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर समेत कई गांवों और सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसमें 44 मृतक हरिद्वार जिले के थे।

 

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top