Connect with us

Breaking: ऋषिकेश में गंगा में डूबते पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे किया रेस्क्यू…

उत्तराखंड

Breaking: ऋषिकेश में गंगा में डूबते पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे किया रेस्क्यू…


ऋषिकेशः राजस्थान से ऋषिकेश घूमने आए युवकों के लिए पुलिस उस समय देवदूत बनकर आयी जब गंगा में स्नान करते हुए बहने लगे। आनन-फानन में मौके पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी ने बताया कि मुनि की रेती स्थित नावघाट पर राज्स्थान अलवर से चार युवक घूमने आए थे। लगभग सवा 11 बजे गंगा स्नान करते हुए 2 युवक गंगा नदी के तेज बहाव में आ गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस कर्मियों ने तत्काल  रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुवे दोनों युवकों को सकुशल डूबने/बहने से बचा लिया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम सोनू यादव पुत्र  सत्यनारायण यादव उम्र 29 वर्ष ग्राम पलावा पोस्ट आफिस पलावा जिला अलवर राजस्थान और लक्ष्य यादव पुत्र धर्मदत्त यादव उम्र 17 वर्ष ग्राम पलावा पोस्ट आफिस पलावा जिला अलवर राजस्थान बताए गए है। वहीं रेस्क्यू किए गए युवकों ने उत्तराखंड जल पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

Breaking: ऋषिकेश में गंगा में डूबते पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे किया रेस्क्यू…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top