Connect with us

हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में सीएम धामी ने तीन जनसभाएं की संबोधित, जनता से की ये अपील…

उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में सीएम धामी ने तीन जनसभाएं की संबोधित, जनता से की ये अपील…


हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उतर गए है। रविवार को मुख्यमंत्री ने हिमाचल की तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और जनता से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने  चौपाल, पच्छाद और पौंटा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा संबोधित की। सीएम धामी ने कहा कि ‘लक्ष्मी जी’ हाथ में तो नहीं आती है, और न ही घोड़े या झाडू में आती है, वह सिर्फ और सिर्फ कमल के फूल में आती है। सीएम धामी ने वोटों से आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न के बटन को दबाकर भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाएं।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कहा हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा आने वाली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड का परिवेश एक समान है। हमारी संस्कृति एवं खानपान भी एक जैसा है, मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी अन्य प्रदेश में आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में आई आपदा में केदारनाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के पुनर्निर्माण का कार्य किया और अब बदरीनाथ धाम का भी पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top