Connect with us

UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी-अभी 26वीं गिरफ्तारी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा…

उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी-अभी 26वीं गिरफ्तारी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा…


UKSSSC पेपर लीक में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को  मामले में लगातार 26वीं गिरफ्तारी हो गई है। तो वहीं सचिवालय गार्ड भर्ती मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के ही बाराबंकी से प्रदीप पाल को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जांच के क्रम में सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच के बाद यूकेएसएसएससी पेपर लीक में इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ये 26वीं गिरफ्तारी है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने इसके साथ ही ऐलान और अपील जारी की है। ऐलान के अनुसार जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए हैं, उनको चिन्हित कर लिया गया है। एसटीएफ ने साथ ही अपील की है कि ऐसे अभ्यर्थी अपने बयान खुद आकर दर्ज करा लेंगे तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top