Connect with us

Breaking: उत्तराखंड में यहां चलती कार पर पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड में यहां चलती कार पर पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। अब नैनीताल जिले में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां अभी अभी भवाली इलाके में कैंची धाम के पास पाडली हाईवे पर खैरना में एक कार पर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात हो रही है, इस दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की खबरे आ रही है। पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक कार आ गई है। बताया जा रहा है कि गरमपानी के पास से आ रही है जहां कार से यूपी निवासी चार लोग पहाड़ की तरफ जा रहे थे कि अचानक कार में मलवा गिर गया। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Η μετάβαση από τον φεουδαλισμό στον καπιταλισμό - Σύμπαν Λήψεων PDF

बताया जा रहा है कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसने तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हुई है मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, साथ ही मलबा आने से भवाली अल्मोड़ा हाईवे भी बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top