Connect with us

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले में मौसम, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले में मौसम, पढ़ें अपडेट…


Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आफत की बारिश बरस रही है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 100 मार्ग बंद है। वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल और बागेश्वर जिले में आज भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज बुधवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम (Uttarakhand Weather) खराब बना हुआ है। लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) का दौर जारी है। देहरादून में भी सुबह से ही रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। इस बीच बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। चार व पांच को भी राज्य में कहीं कहीं तीव्र बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Perché gli edifici stanno in piedi - Formato PDF

बताया जा रहा है कि येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top