Connect with us

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…


देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटिक साबित हुई है। राज्य में मौसम ने रुख बदल लिया है। देर रात से ही जगह-जगह बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे देहरादून, नैनीताल सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट का जारी किया है। इस बीच भूस्खलन और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

मौसम रिपोर्टस के अनुसार आज और कल देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश जिले में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि 17 जून को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 18 व 19 को भी प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अलर्ट के मद्देनजर लोगों को संवेदनशील इलाकों में जाने से मना किया है। माना जा रहा है कि बारिश के कारण हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने, राजमार्गों में अवरोध, भू कटाव, निचले इलाकों में जलभराव, खुले में खड़े वाहनों को क्षति पहुंचने की संभावना है।

 

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top