Connect with us

उत्‍तराखंड में बद्रीनाथ सहित कई मंदिरों में यात्रियों को मिलेगी ये नई सुविधा, जानिए…

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में बद्रीनाथ सहित कई मंदिरों में यात्रियों को मिलेगी ये नई सुविधा, जानिए…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम और पहाडों में स्थित मंदिरों में यात्रियों को ठंड लगती है। ऐसे में यात्रियों को राहत देते हुए नई सुविधा देने की कवायद की जा रही है।  बदरीनाथ सहित कई मंदिरों में गर्म पानी के एक-एक प्याऊ लगाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनियन बैंक आफ इंडिया और देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति की पहल पर बदरीनाथ (Badrinath), गंगोत्री (Gangotri), पूर्णागिरि (Purnagiri) व दूनागिरि (Doonagiri) मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय से प्याऊ रवाना किए है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्म पानी के प्याऊ लगने से इन मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर बुजुर्ग व बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के डीजीएम लोकनाथ साहू, देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष गिरि, विपिन यादव आदि उपस्थित थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top