Connect with us

उत्तराखंड सहित 53 ठिकानो पर आयकर का छापा, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सहित 53 ठिकानो पर आयकर का छापा, मचा हड़कंप…


देहरादूनः बड़े राजनीतिक और कारोबारी समूह पर इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के उधमसिंह नगर के किच्छा स्थित आवास सहित 53 ठिकानो पर आयकर विभाग (Raid on Kichha residence of Rajendra Yadav) ने छापा मारा है। इसमें जयपुर, उत्तराखंड के ठिकाने शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव (Rajendra Singh Yadav) के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स (IT Raid) का छापा पड़ा है। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा। वहीं इनकम टैक्स का छापा पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां आसापास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। हालांकि किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

बताया जा रहा है कि चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच कर रही है। बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। राजस्थान सरकार के राज्य गृह मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घर पर भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लाेर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है। वहीं भीलवाड़ा में भी किराणा व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

गौरतलब है कि राजेन्द्र यादव नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top