Connect with us

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…


Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर रूड़की  से आ रही है। यहा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार में आग लग गई। वहीं हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ है। रिपोर्टस की माने तो शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गय। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  The Professor and the Madman: A Tale of Murder, Insanity and the Making of the Oxford English Dictionary : [E-Book, PDF]

बताया जा रहा है कि कार में वह अकेले थे। मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। वहीं बताया गया कि दुर्घटना स्‍थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए। दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Fate of a Cockroach and Other Plays - Book For Free
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top