Connect with us

मंहगाईः अमूल के बाद अब मदर और आँचल डेयरी ने भी की दूध के दाम में बढ़ोतरी…

उत्तराखंड

मंहगाईः अमूल के बाद अब मदर और आँचल डेयरी ने भी की दूध के दाम में बढ़ोतरी…


Milk Price Hike:  सुबह-सुबह आम आदमी को मंहगाई का बड़ा झटका लगा है। दूध के दामों में एक बार फिर बढोतरी हो गई है। अमूल के बाद अब मदर और आँचल डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेरी ने जहां 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। तो वहीं आंचल डेरी ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। आइए जानते है दूध के नए रेट…

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। एक किलो दूध पर मदर डेयरी ने तीन रुपये बढ़ा दिए हैं। वहीं नैनीताल दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम बढ़ाने के लिए बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। अगर दूध के दाम बढ़ते हैं तो आंचल का दूध भी 56 से 57 रुपये लीटर तक हो सकता है। आँचल डेयरी की ये बढ़ी हुई कीमत 9 फरवरी से लागू हो सकती है। पिछले एक साल में दूध के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बार-बार दूध के दाम में हो रही बढ़ोतरी की वजह से आम जन की जेब पर काफी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Going on Being: Buddhism and the Way of Change | [E-Book EPUB]

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने दूध का रेट बढ़ा दिया था। अमूल दूध का रेट 3 रुपये (Amul Milk Price Hike) बढ़ा दिया गया था। अब अमूल ताजा 500 ml की कीमत 27 रुपये होगी जबकि अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये कर दी गई है। अमूल ताजा 2 लीटर पैक की कीमत अब 108 रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top