Connect with us

अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…

उत्तराखंड

अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…


उत्तराखंड में एक बार फिर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी स्कूलों में तमाम दावों के बाद भी शिक्षकों का रवैय्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है। ये कार्रवाई निरिक्षण के दौरान स्कूल से शिक्षको के गायब मिलने और समय से पहले स्कूल बंद मिलने पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Grundzüge der Volkswirtschaftslehre | Download PDF

मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के एक विद्यालय को समय से पहले बंद करना वहां के अध्यापक को महंगा पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जिले के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह विकासखंड धौलादेवी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ध्याड़ी पहुंचे तो विकासखंड धौलादेवी का यह विद्यालय समय से पहले ही अपराह्न 2.30 बजे बंद पाया गया। तो वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार विद्यालय को बंद करते हुए मिले। जबकि सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह विद्यालय से गायब थे।

यह भी पढ़ें 👉  A kiválasztott - Az e-könyvek világa

जिस पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं मंडल के प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ध्याड़ी के दो अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश जिले के शिक्षा अधिकारी को दूरभाष से संपर्क कर दिए। वहीं दोनों अध्यापकों के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top