Connect with us

ISC बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऋषिकेश के संस्कार ध्यानी ने किया प्रदेश टॉप, दें बधाई…

उत्तराखंड

ISC बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऋषिकेश के संस्कार ध्यानी ने किया प्रदेश टॉप, दें बधाई…


ISC Result 2022: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) द्वारा आईएससी बोर्ड के 12वीं के नतीजों की घोषणा रविवार शाम को जारी किए गए हैं। सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड में भी ऋषिकेश के बेटे ने नाम रोशन किया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश पब्लिक स्‍कूल के संस्‍कार ध्‍यानी और कारमन स्‍कूल प्रेमनगर के वैभव अरोड़ा ने प्रदेश टॉप किया है। दोनों छात्रों ने 398 अंक हास‍िल कर आल इंडिया टापर्स रैंक में दूसरा स्‍थान हास‍िल क‍िया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषिकेश के गंगा नगर निवासी संस्कार ध्यानी के पिता गणेश चंद्र ध्यानी शिक्षक है तथा माता मंजू रानी गृहणी है। उन्होंने आईएससी परीक्षा में 398 अंक हासिल कर 99.50 प्रतिशत अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक तथा प्रदेश में पहला स्थान बनाया है। संस्कार ध्यानी कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर करना चाहते हैं। संस्कार का सबसे पसंदीदा विषय गणित है। उन्होंने प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई कर बिना ट्यूशन ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि मोबाइल पर आनलाइन क्लासेस पढ़कर उन्होंने अपने विषयों पर मजबूत पकड़ बनाई।

बताया जा रहा है कि सीआइएससीई द्वारा आइएससी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ-साथ जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 के लिए दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं परीक्षाओं में 18 स्टूडेंट्स की टॉप रैंक आई है। इन स्टूडेंट्स को 99.75 फीसदी मार्क्स मिले हैं। वहीं, इसके बाद दूसरी रैंक 58 स्टूडेंट्स को मिली है, जिन्हें 99.5 फीसदी अंक मिले। इसके बाद, 78 छात्र-छात्राओं को 99.25 फीसदी अंकों के साथ तीसरी रैंक प्राप्त हुई है। इसी प्रकार, इस बार की आइएससी की परीक्षाओं में लड़कियों ने उत्तीर्ण होने के मामले में बाजी मारी है। इस 99.52 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। हालांकि, छात्र भी बेहद कम अंतर से सफल हुए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top