Connect with us

आईएसआईएस के एजेंट का निकला देहरादून कनेक्शन, यहां से हुआ गिरफ्तार…

उत्तराखंड

आईएसआईएस के एजेंट का निकला देहरादून कनेक्शन, यहां से हुआ गिरफ्तार…


उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि असम से पकड़े गए आईएसआईएस के एजेंट का देहरादून कनेक्शन निकला है। भारत में आतंकी संगठन- इस्लामिक स्टेट इराक-सीरिया (ISIS) के चीफ हारिस फारूकी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को धुबरी में यह बड़ी सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस के भारत प्रमुख को बांग्लादेश से सीमा पार करने के बाद असम से गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने असम में हासिम फ़ारूक़ी के साथ उसके दोस्त को भी गिरफ़्तार किया है। उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले इस्लाम कबूल किया था। हासिम फ़ारूक़ी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

बताया जा रहा है कि देहरादून का रहने वाला आरोपी हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है। वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है। उनके पिता यहां पर एक यूनानी दवाखाना चलते हैं। बीते बीस सालों से फारूकी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है। केंद्रीय एजेंसी कई बार उसके बारे में पता करने देहरादून आ चुकी है। उसका पिता भी कई दिनों से गायब है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  The Underpainter - Read online

वहीं इस संबंध में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है। गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था। बताया जा रहा है कि दून पुलिस को इंटेलिजेंस से मिले इंपुट के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की थी जिसमें यह सामने आया कि हारिस फारूकी अपने किसी भी परिजन के संपर्क में नहीं है और ना ही वह पिछले 12 सालों में देहरादून आया है।

यह भी पढ़ें 👉  De Psychopaat - Download gratis leeservaringen
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top