Connect with us

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून है पंजीकरण की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून है पंजीकरण की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…


उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। ऐसे में युवाओं पास समय कम बचा है। कॉलेज में एडमिशन लेना है तो जल्द अप्लाई कर लें वरना मौका छूट सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Fate of a Cockroach and Other Plays - Book For Free

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से तीन राज्य विश्वविद्यालयों, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एकीकृत प्रवेश पोर्टल समर्थ ई-गवर्नेंस को माध्यम बनाया गया है। इसके माध्यम से 10 कॉलेज में एक साथ आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

बताया जा रहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पोर्टल पर प्रवेश के लिए किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।  मोबाइल से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। वहीं यदि किसी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्रवेश दिया जाता है तो वह प्रवेश अमान्य होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top