Connect with us

खालिस्तानी समर्थक ने दी सीएम धामी को धमकी, अलर्ट पर पुलिस प्रशासन…

उत्तराखंड

खालिस्तानी समर्थक ने दी सीएम धामी को धमकी, अलर्ट पर पुलिस प्रशासन…


Uttarakhand News:  उत्तराखंड में पंजाब के खालिस्तानी को लेकर जहां एक ओर अलर्ट है। वहीं आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे है। खबर है कि अब खालिस्तानी आतंकवादी ने सीएम धामी को धमकी दी है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने सीएम धामी को कॉल कर कहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। जिसपर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  La société écologique et ses ennemis : Livre Gratuit PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के दौरान खालिस्तानी झंडा लगाए जाने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं, रविवार को कई नंबरों पर गुरपतवंत पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में धमकी वाले कॉल आए हैं।  जिसमें न सिर्फ रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताया गया, बल्कि खालिस्तानी झंडा लगाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  L'heure de l'étoile : (E-Book, PDF)

बताया जा रहा है कि इस मामला में डीजीपी अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए इसकी तत्काल एसटीएफ से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले पर सीएम धामी ने कहा कि इस मामले को प्रशासन देख रहा है और सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  I väntan på Godot: En tragikomedi i två akter - Digital gratis läsning

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह के फोन किए जा रहे हो। बताया जा रहा है कि पन्नू अमेरिका में रहता है और न्यूयॉर्क में वकालत करता है। उसे सिख फॉर जस्टिस का चेहरा माना जाता है। पन्नू कई सारी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top