Connect with us

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं, जानें…

उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं, जानें…


उत्तराखंड में आज राज्य स्थापना दिवस की धूम है। सुबह से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने युवाओं से लेकर महिलाओं तक सबके लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए राज्य के विकास में कई अहम कदम उठाने की बात कही है। आइए जानते है सीएम ने आज किसके लिए क्या घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

सीएम ने की प्रदेश के लिए ये घोषणा

  • तीन माह के भीतर पर्यटन नीति और ऊर्जा नीति बनाई जाएगी।
  • महिलाएं या महिला समूह ग्रामीण क्षेत्रों में लगा सकेंगे स्वरोजगार।
  • विद्यालई शिक्षा में प्रत्येक साल 200 स्कूलों का होगा कायाकल्प।
  • मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित।
  • जम्मू कश्मीर की तर्ज पर उच्च लागत वाली फसलों का होगा रोपण।
  • 7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है जल्दी 19000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बनेगा।
यह भी पढ़ें 👉  La société écologique et ses ennemis : Livre Gratuit PDF

वहीं सीएम ने पुलिस लाइन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं चल रही है। प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश की महिलाओं को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक कृषि के 4 हजार से अधिक क्लस्टर संचालित है इज डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वितरण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top