Connect with us

UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड

UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। जिसके बाद अब आयोग में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की एंट्री नहीं हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Tapping Into Water Low Tech Well Drilling Techniques and Tools : [EPUB, PDF, eBooks]

मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार को कैबिनेट ने आयोग में  अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि अब इन पदों पर केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के समूह क अधिकारियों का ही चयन होगा। एक पद के लिए न्यूनतम तीन नाम फाइनल किए जाएंगे। तीन नाम का पैनल चयन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इतना ही नहीं आयोग में ज्वाइन करने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना होगा। इस्तीफे के बाद ही ज्वाइनिंग हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

गौरतलब है कि अभी तक आयोग में सदस्य के पद पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की भी एंट्री हो जाती थी। कई सदस्य प्रतिनियुक्ति पर भी आयोग में सदस्य के पद पर ज्वाइन कर लेते थे। अब इस व्यवस्था को नई नियमावली में पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top