Connect with us

उत्तराखंड में जानिए किन राशनकार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई और किसे मिलेगा राशन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जानिए किन राशनकार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई और किसे मिलेगा राशन…


देहरादूनः उत्तराखंड में फ्री राशन लेने वाले अपात्र कार्ड धारको पर जहां शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं फ्री राशन को लेकर भी कई तरह की खबरे चल रही है। ऐसे में सरकार ने साफ कर दिया है कि किन लोगों पर सख्ती की जाएगी और कौन लोग इस योजना के हकदार होंगे। शासन ने साफ कहा है कि यदि आपके परिवार के सभी सदस्यों की आमदनी 15 हजार से ज्यादा है, या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी-प्राइवेट नौकरी में हो या घर में एसी लगा हो तो आप सरकारी सस्ते राशन के पात्र नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने रविवार को अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड के लिए पात्रता पर तस्वीर साफ कर दी है।  खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को विस्तार से राज्य के मानकों की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जिस परिवार के सभी सदस्यों की कुल आमदनी 15 हजार रुपये से ज्यादा हो, परिवार में चौपहिया वाहन, एयर कंडीशनर, टैक्टर, ट्रक, कंबाइन, जेसीबी हो, पूर्व सैनिक व अर्द्धसैनिक, रिटायर पेंशन कर्मचारी भी सस्ते राशन के पात्र नहीं होंगे। साथ ही 02 हेक्टेयर सिंचित भूमि व सालाना आमदनी पर आयकर लागू हो तो वह परिवार फ्री राशन लेने का पात्र नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि जो लोग फ्री राशन के मानक पूरे नहीं करते वो 31 मई तक अपने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें। इसके बाद एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने ‘पात्र को हां और अपात्र को ना’ अभियान के तहत 1 मई से सफेद राशन कार्ड धारकों के लिए फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद राशन कार्ड) के तहत जिस भी राशन कार्ड धारक की मासिक आय 15 हजार रुपए से ऊपर है, वह अपना राशन कार्ड को तुरंत जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

उत्तराखंड में जानिए किन राशनकार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई और किसे मिलेगा राशन…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top