Connect with us

प्रदेश के छोटे से गांव के ललित नारायण व्यास ने KBC में जीते इतने रुपए…

उत्तराखंड

प्रदेश के छोटे से गांव के ललित नारायण व्यास ने KBC में जीते इतने रुपए…


उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे है तो वहीं प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे है। खेल से लेकर टीवी जगत तक देवभूमि के युवाओं का दबदबा है। प्रदेश के छोटे से गांव के ललित नारायण व्यास ने बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच मान बढाया है।वह इस शो में सिर्फ हॉट सीट पर नहीं बैठे बल्कि उन्होंने 1250000 का पुरस्कार भी जीता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के बाग्याल गांव धनारी के ललित नारायण व्यास ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे। ललित इस शो में पहुंचने वाले उत्तरकाशी के पहले शख्स है। बताया जा रहा है कि वह छोटे से गांव बाग्याल गांव धनारी के गरीब परिवार से हैं और देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बीएड किया है।

यह भी पढ़ें 👉  One by One : PDF Download

बताया जा रहा है कि केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही उनका चयन हुआ। उन्होंने इस शो में 1250000 का पुरस्कार जीता है। उनकी इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार गांव का नाम रोशन हुआ है। वहीं उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ललित नारायण व्यास की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top