Connect with us

भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत को एयरपोर्ट पर लगा नेताओं को जमावड़ा…

उत्तराखंड

भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत को एयरपोर्ट पर लगा नेताओं को जमावड़ा…


डोईवाला। शुक्रवार की शाम महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र राजभवन से विदा लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ देर एयरपोर्ट टर्मिनल में रूकने के बाद कोश्यारी जौलीग्रांट से देहरादून को रवाना हुए।

कोश्यारी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की खबर पाकर प्रदेश व जिला स्तर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता दोपहर से ही एयरपोर्ट पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके बाद शुक्रवार शाम 5:10 भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के स्टेट प्लेन में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी का काफिला एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  La Bible pour les Nuls : eBook (PDF)

उल्लेखनीय है कि भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया था। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। अपने इस्तीफे के बाद पहली बार कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिसे लेकर कयासों व चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

कोश्यारी का स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक आदेश चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल महामंत्री राजेंद्र तडियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित बिज्लवाण, नितिन कोठारी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top