Connect with us

लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से चलेगी काठगोदाम से, लोगों को मिलेगा लाभ…

उत्तराखंड

लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से चलेगी काठगोदाम से, लोगों को मिलेगा लाभ…


Uttarakhand News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों का सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि अब लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से काठगोदाम से चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को अब लालकुआं नहीं जाना पड़ेंगा। वह सीधे काठगोदाम से सीधा सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लखनऊ-काठगोदाम लखनऊ के बीच चलने वाली 15043/15044 एक्सप्रेस जो वर्तमान में लालकुंआ में शार्टओरिजिनेट/शार्टटर्मिनेट हो रही थी। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 1 सितम्बर 2022 से काठगोदाम तक सेवा देगी और वही टर्मिनेट होगी। जबकि 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस 2 सितम्बर 2022 से अपनी यात्रा काठगोदाम से प्रारंभ कर लखनऊ पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि लालकुआं से ट्रेन का संचालन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को लालकुआं जाना पड़ रहा था तो वहीं कई लोग ट्रेन के बजाए बस से यात्रा कर रहे थे। अब फिर से काठगोदाम से सीधे ट्रेन मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top