Connect with us

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…

उत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जहां पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

सीएम धामी ने छात्रावास में बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Meine Freundin Conni. Conni hat Geburtstag! - Buch

वहीं मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर सीएम धामी को शुभकामना संदेश मिलने का सिलसिला भी जारी है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े भाजपा नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम धामी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ‘कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे.’

यह भी पढ़ें 👉  A Kingdom of Dreams - Free Book

वहीं पीएम मोदी ने सीएम धामी को शुभकानाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा कि ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top