Connect with us

भारतीय चिकित्सा परिषद ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित…

उत्तराखंड

भारतीय चिकित्सा परिषद ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित…


उत्तराखंड में इन दिनों फर्जी डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जहां बड़ी संख्या में बीएमएस फर्जी डिग्री मामले में आरोपियों को धर दबोचा है वहीं अब इस मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही डॉक्टरों के दुबारा सत्यापन की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार था। बताया जा रहा है कि जांच में सामने आया था कि आरोपी कर्मचारी 50 से 60 हजार रुपये  गलत तरीके से फर्जी पंजीकरण करते थे। मामले के खुलासे के बाद भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में वैयक्तिक सहायक विवेक रावत, कनिष्ठ सहायक विमल प्रसाद, अंकुर माहेश्वरी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

वहीं बताया जा रहा है कि परिषद अब पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक डॉक्टर के दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन करेगा।  इसके लिए सत्यापन समिति बनाई जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारियों के अलावा परिषद के अधिकारी भी रहेंगे। जल्द ही परिषद में पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top