Connect with us

पर्यटन के नाम पर बढ़ रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन…

उत्तराखंड

पर्यटन के नाम पर बढ़ रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन…


आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन के नाम पर बढ रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संयोजक राजेंद्र पंत ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन के नाम पर अपसंस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार ही है।

उदाहरण के तौर पर मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट में स्थानीय लोगों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है यहां तक की प्रति व्यक्ति ₹200 एंट्री फीस ली जा रही है, जो बेहद आपत्तिजनक है। इसका संचालन कर रही निजी कंपनी द्वारा हिमालय दर्शन हेली सेवा भी बंद है। इसके अलावा पार्किंग भी बेहद महंगी है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय डोभाल ने कहा कि ऋषिकेश योग नगरी धर्मनगरी में एम्स के नजदीक लिक्वर मार्ट तथा बार का संचालन किया जा रहा है। यह बेहद आपत्तिजनक है। यदि इस तरह के आपत्तिजनक संचालन रोके नहीं जाएंगे तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Toi qui a cru en moi | Lire en Ligne

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के विनोद कोठियाल ने कहा कि टिहरी भागीरथी और भिलंगना के संगम पर बनी झील के बोट पर नॉनवेज पकवान बनाए जा रहे हैं और मल मूत्र को भी गंगा भी विसर्जित किया जा रहा है। कई बार आपत्ति के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है। जबकि आधुनिक रेलवे की तर्ज पर इसका उचित निस्तारण किया जा सकता है।

शैला ममगांईं ने प्रदेश में बढ़ रही ड्रग्स पार्टी, रेव पार्टी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में ड्रग्स पार्टी, रेव पार्टी और क्लब तथा स्पा के माध्यम से आपराधिक घटनाओं में भी बेहद तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Romanian Bible : Romanian Bible Cornilescu | Lectură gratuită pe internet

सुरेंद्र सिंह चौहान ने मांग की है कि ज्ञापन में बताई गई समस्त शिकायतों का संज्ञान लेकर तत्काल इन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए, अन्यथा इस अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
इस दौरान राजेंद्र पन्त, संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, शैला ममगाई, सुरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top