Connect with us

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद..

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद..


देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून सहित कई जिलों में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

वहीं भारी बारिश के कारण कई हाइवे और मार्ग बंद चल रहे हैं। अभी तक उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा, कमद धौंतरी चमियाला बूढ़ाकेदार अंयारखल, बड़ेथी बन चौरा बदरीगाड, लंबगांव मोटरना राजखेत घनसाली समेत कुल 21 स्टेट हाईवे से भी चट्टाने और मलबा नहीं हटाया जा सका है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top