Connect with us

एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती है गुड न्यूज, बढ़ सकती है सैलरी…

उत्तराखंड

एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती है गुड न्यूज, बढ़ सकती है सैलरी…


केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज गुड न्यूज मिल सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक हो रही है जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए को मंजूरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब डीए की फाइल केंद्रीय कैबिनेट के पास पहुंच गई है। जिसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी इजाफा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर डीए में चार परसेंट की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 परसेंट हो जाएगा। अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये बेसिक पे मिलती है तो अभी उसका डीए 15,330 रुपये है। अगर जुलाई 2023 से डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो कर्मचारी का डीए बढ़कर 16,790 रुपये हो जाएगा। साथ में जुलाई से एरियर भी मिलेगा। इसी तरह अगर किसी पेंशनर की मूल पेंशन 10,000 रुपये है तो उसका डीआर बढ़कर 4,600 रुपये हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि

गौरतलब है कि केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी करती है। इसे साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में महंगाई के हिसाब से संशोधित किया जाता है। इससे पहले जनवरी में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसके लिए एक तय फॉर्मूला है। पिछले 12 महीने के लिए एवरेज CPI-IW 382.32 है। इस फॉर्मूला के मुताबिक डीए 46.24 परसेंट होगा। पिछली बार यह 42.37 परसेंट था।

यह भी पढ़ें 👉  Nice Girls Don't Get the Corner Office: Unconscious Mistakes Women Make That Sabotage Their Careers | Epub Download
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top