Connect with us

पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर, सेना के तीन ट्रक पलटे, कई घायल…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर, सेना के तीन ट्रक पलटे, कई घायल…


Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक के बाद एक कर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कार और एक बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सेना के तीन जवान भी घायल हो गये हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की आठ गाड़ियों का काफिला चंपावत से धारचूला की ओर जा रहा था। तभी आगे राशन लेकर चल रहा सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तभी एक कार और बोलेरो चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर पलटे ट्रक में फंसे सेना के जवान को निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहा सेना का दूसरा ट्रक भी अनियंत्रित हो गया। जिसने कार और बोलेरो को टक्कर मार दी। जिसके बाद सेना का दूसरा ट्रक भी पलट गया। ऐसे ही तीन ट्रक एक के बाद एक कर हादसे का शिकार हो गए।हादसे में तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों को पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Monsters and Legends : Book

वहीं हल्द्वानी में कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा। जिसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पर्यटक नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  O parque dos dinossauros : Biblioteca Livre Online
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top