Connect with us

नितिन गुसाईं का इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयन, पाई ये रैंक…

उत्तराखंड

नितिन गुसाईं का इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयन, पाई ये रैंक…


टिहरी के बेटे ने देश में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कंडीसौड़ गांव के नितिन गुसाईं का चयन इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हुआ हैं। एक साल पहले जहां नितिन के पिता का निधन हो गया था। वहीं पिता को खोने के बाद भी बेटे ने हिम्मत नहीं हारी। आज उन्होंने इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा में देश भर में छठवीं रैंक हासिल की है। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वहीं गांव में खुशी की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार नितिन गुसाई ने राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ से सातवीं की पढ़ाई की थी। इसके बाद अब आठवीं क्लास में देहरादून आ गए थे। उन्होंने 12वीं डीएवी इंटर कॉलेज डिफेंस कॉलोनी देहरादून से किया। नितिन ने हाईस्कूल से ही ठान लिया था कि, उन्होंने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में सेलेक्ट होना है। इसी बेस की वह तैयारी करते रहे। उसके बाद डीडी डिग्री कालेज से पीसीएम ग्रुप से बीएससी परीक्षा पास की। तथा साथ – साथ सीडीएस और एसएसबी की तैयारी करते रहे। वह 1 दिन में 12 घंटे से अधिक तैयारी करते थे।

बताया जा रहा है कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड एसएसबी में वह सातवीं बार सफल हुए है। इस साल फरवरी में उन्होंने आईसीजी का चंडीगढ़ में रिटर्न दिया था. फिर उनकी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा उनका स्क्रीनिंग टेस्ट जुलाई में गोवा में हुआ. उनका अगस्त में नोएडा में इंटरव्यू हुआ. फिर मेडिकल दिल्ली बेस अस्पताल में हुआ.चार स्टेप्स पार करने के बाद वह इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए 14 दिसंबर को घोषित हुए परिणाम में चयनित हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी

बताया जा रहा है कि मेरिट में नितिन ने छठवी रैंक हासिल की है. वह 25 और 26 दिसंबर को इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला जिला कन्नूर केरल में ट्रेनिंग के लिये ज्वॉइन करेंगे. नितिन अपने भाई बहन के साथ सरस्वती विहार देहरादून में रहते हैं. जबकि उनकी मां कंडीसौड़ गांव में रहती हैं. उनके पिता पुलम सिंह गुसाईं का पिछले साल देहांत हो गया था. नितिन ने अपने पिता का सपना पूरा किया है। उनकी इस कामयाबी से जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वहीं थौलधार ब्लॉक के लोगों ने खुशी जताई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top