Connect with us

उत्तराखंड में अब यहां फूटा कोरोना बम, एक साथ 43 कैदी मिले पॉजिटिव, देखें जिलेवार आकंड़े…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब यहां फूटा कोरोना बम, एक साथ 43 कैदी मिले पॉजिटिव, देखें जिलेवार आकंड़े…


Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना (uttarakhand corona case) मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। हरिद्वार जेल में कोरोना बम फूटा है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव (inmate corona positive in haridwar jail) मिले हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मंगलवार को राज्य में 346 नए मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार जेल में जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था। शिविर में कैदियों के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष कैदी और 60 से अधिक महिला बंदी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को देहरादून में 188, हरिद्वार में 53, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में पांच, चमोली में पांच, चम्पावत में दो, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में सात, यूएस नगर में छह नए मरीज मिले। वहीं एम्स ऋषिकेश, श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में एक और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भी एक संक्रमित की मौत हो गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top