Connect with us

दिवाली पर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा काशीपुर, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

दिवाली पर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा काशीपुर, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोलियों की गड़गड़ाहट से एक बार फिर गूंजा काशीपुर दहल उठा है। बताया जा रहा है कि यहां दिवाली के दिन एक युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पुरानी रंजिश के चलते गिरीश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर उस की हत्या कर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की पकड़ के लिए टीमें गठित कर दी दूसरी और पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 दिन पूर्व गिरीश ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत टांडा चौकी क्षेत्र में भी की गई थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जिसकी वजह से आज हमारे बीच गिरीश ठाकुर नहीं रहा। वहीं पुलिस को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

अगर शाम तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है ,तो प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर चंद्र मोहन सिंह एसपी का कहना है, मामले की जांच में पुलिस जुट गई जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top