Connect with us

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई, 136 कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई, 136 कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कर्मियों-अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की एसीआर (वार्षिंक चरित्र मंतव्य) ऑनलाइन भरने में लापरवाही बरतने पर 136 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का इस माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए एसीआर का वार्षिक मंतव्य को ऑनलाइन भरने की सुविधा शुरू की थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने वर्ष 2022 के वार्षिक मंतव्य को अपडेट करने निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन डिटेल भरने का बकायदा अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन, बावजूद 136 पुलिसकर्मियों ने एसीआर को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Arkham: Pochmurný dům v pochmurném světě - Literatura

बताया जा रहा है कि एसएसपी ने अधीनस्थों की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए उनका इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। चेताया है कि एसीआर ऑनलाइन न भरे जाने तक वेतन जारी नहीं होगा। इसके बावजूद भी यदि कोई एसीआर नहीं भरता है तब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।जिले में पुलिसकर्मी आनन फानन में एसीआर को भरने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top