Connect with us

टिहरी: देवप्रयाग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…

उत्तराखंड

टिहरी: देवप्रयाग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत…


उत्तराखंड में पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां तहसील देवप्रयाग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील देवप्रयाग अंतर्गत स्थान- बछेलीखाल तीनधारा के समीप धोलीधार के पास एक ट्राला सड़क से लगभग 100 मी नीचे खाई में गिर गया, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक का रेस्क्यू कर घायल को देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु  हो गई। मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र बुधा सिंह, मथुरा, उ०प्र० के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंजापुरी मन्दिर के दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त

वहीं इससे पहले तोताघाटी के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था। बताया जा रहा है कि पिकअप UK09 CA 0528 श्रीनगर से देहरादून जा रहा था, जो तोताघाटी के पास गहरी खाई मे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top