Connect with us

पौड़ी की आरुषि नेगी ने आसमान पर दिखाई प्रतिभा, पायलट बन किया नाम रोशन…

उत्तराखंड

पौड़ी की आरुषि नेगी ने आसमान पर दिखाई प्रतिभा, पायलट बन किया नाम रोशन…


उत्तराखंड में बेटियां नित नये काम कर अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। पहाड़ के छोटे-छोटे गांव की बेटियों हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। वहीं, अब इस कड़ी में पौड़ी की आरुषि नेगी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने पायलट बनकर जमीन के साथ आसमान में अपनी प्रतिभा दिखा लोगों का दिल जीतने का काम किया है। साथ ही मिसाल पेश की है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी के भिटाई गांव की रहने वाली आरुषि नेगी सफलतापूर्वक पायलट बन गई है। बताया जा रहा है कि आरुषी का बचपन से ही अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। वह 2019 से कनाडा में रह रही थीं और उन्होंने साइंस और एविएशन में ऑनर्स में डुअल डिग्री कोर्स किया था। जिसके बाद उन्हें पायलट का लाइसेंस मिल गया। अब आरुषि पायलट बन अपने घर लौटी है। वह पायलट बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंची। जहां उनका ग्रामीणों और पौड़ी के विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया जगह-जगह मिष्ठान वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Cinderella Dressed in Yellow - Free Epub

बताया जा रहा है कि आरुषी के हौसलें पायलट बनने के बाद भी थमें नहीं है। बताया जा रहा है कि वह अब एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती है। इस उपलब्धि से जहां आरुषि नेगी के माता-पिता बेहद खुश हैं, वहीं ग्रामीणों ने भी मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है। आरुषि की मां हिमानी नेगी ने बताया कि पायलट बनकर उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  La Bete : eBook (E-Book)
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top