Connect with us

यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस का नोटिस, 14 अगस्त तक हो पेश…

उत्तराखंड

यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस का नोटिस, 14 अगस्त तक हो पेश…


Bobby Kataria: हमेशा सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देहरादून में मुकदमा दर्ज होने के बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी रखकर शराब पीते हुए उसकी ‘दादागीरी’ वाले वीडियो की वजह से अब उस पर केस दर्ज पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त तक अगर कटारिया पुलिस के समक्ष पेश न होने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ फिर वारंट जारी करेगी। वहीं खबर है कि कटारिया पुलिस से बचने के लिए दुबई फरार होने की योजना बना रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।  इतना ही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41A का नोटिस जारी किया है। 14 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया है।

रिपोर्टस की माने तो बॉबी कटारिया ने उत्तराखंड पुलिस का नोटिस मिलने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह कह रहा है कि अब तो बॉबी कटारिया के नाम का ट्रेंड चल रहा है। बड़े-बड़े लोग भी हमारे नाम का फायदा उठाकर पब्लिसिटी कर रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में बॉबी कटारिया कह रहा है कि वह दुबई के लिए रवाना हो रहा है और 15 अगस्त इस बार दुबई में ही मनाएगा। इससे पहले भी कटारिया उत्तराखंड पुलिस को ललकार चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस संबंध में एक फोटो भी अपलोड की थी। वहीं फोटो को रिशेयर कर बॉबी कटारिया ने लिखा कि कोई दिक्कत नहीं लगवा लो एक ओर केस सही…।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का है और सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव रहता है। उसका असली नाम बलवंत कटारिया है। वह युवा एकता फाउंडेशन नाम का एक एनजीओ चलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top