Connect with us

नैनीताल में लगातार बारिश से आमजन परेशान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी…

उत्तराखंड

नैनीताल में लगातार बारिश से आमजन परेशान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी…


उत्तराखंड में बारिश कहर बरसा रही है। ऐसे में नैनीताल समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार 70 घंटों से हो रही बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर है। ऐसे में नैनीताल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने झीलों समेत गौला व अन्य नदियों के मुहानों पर जाने वाले लोगों को ऐसा न करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैनीताल पुलिस मीडिया और सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में नैनीताल जिले में हो रही भारी बरसात के कारण उफान पर आई नदियों और लबालब भरी झीलों से आम लोगों को सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि झीलों से पानी निकासी और बरसात के कारण नदी में बेतहाशा आए पानी को देखते हुए काठगोदाम, हलद्वानी और लालकुआं के वो लोग जो गौला के नजदीक रहते हैं सावधान रहें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

पुलिस ने ऐसे लोगों से नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सड़कों में आए पत्थरों और चट्टानों की सूचना के बाद लोगों से उस मार्ग या स्थान पर नहीं जाने को कहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वो इन घटनाओं की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा तय करने को भी कहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top