Connect with us

सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें…

उत्तराखंड

सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें…


युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी और चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 08-08-2021 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) एवं दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक (द्वितीय पाली) आयोजित की गई थी। आयोग ने अब चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है। अभ्यार्थि आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

जारी आदेश में लिखा है कि विषयों के अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जायेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top