Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन से बन रहे बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन से बन रहे बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान…


उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला लोगों के लिए जहां मुश्किलें बढ़ा रहा है।अगले छः दिन मौसम ऐसे ही रहने वाला है। वहीं माना जा रहा है कि क्रिसमस के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। जिससे नए साल से पहले वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  19 दिसंबर को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और 20 से 22 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा इसके अगले 2 दिन भी मौसम में खास परिवर्तन नहीं है। 26 दिसंबर के बाद राज्य में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। जिसके मद्देनजर पैंतीस सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

बताया जा रहा है कि ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। वहीं राज्य में मौसम के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी होगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 दिसंबर के बाद ऐसे हालात राज्य में बन सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top