Connect with us

ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड

ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन…


ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) की ओर से निकाली गई  भर्ती के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। बताया जा रहा है कि आज, ONGC इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा। अगर आप ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट – ongcindia.com के माध्यम से  कर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और बाकी की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

बताया जा रहा है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए  उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए B.A/B.Com/B.Sc/B.B.A/B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए डिप्लोमा और ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार की योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 सितंबर 2023 को 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित हुए ग्रेजुएट अपरेंटिस को 9000 रुपये, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 8000 रुपये और ट्रेड अपरेंटिस के लिए 7000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली गई योग्यता के आधार पर होगा। योग्यता में समान संख्या होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार पर पहले विचार किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर को शुरू हुई थी और 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों की भर्ती को लिए रिजल्ट 5 अक्टूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

नोट- इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top