Connect with us

महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…


उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टिहरी सहित 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती दो चरणों में चलाई जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  21 अगस्त तक है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड होम गार्ड विभाग की जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर जाकर 03 अगस्त 2023 से 21 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद

बताया जा रहा है कि होमगार्ड में भर्ती की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। 12 वीं पास महिला अभ्यर्थी को एक बोनस अंक और ग्रेजुएट महिला अभ्यर्थी को दो बोनस अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट रखी गई है। दो चरणों में भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Algo que domina el mundo | (EPUB, PDF, eBooks)

जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति भर्ती करेगी। समिति में 1 सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिला अधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा। एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा 30 अंकों की होगी। शैक्षिक अहर्ता पर 10 अंक दिए जाएंगे। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Geronimo Stilton and the Kingdom of Fantasy #3: The Amazing Voyage: The Third Adventure in the Kingdom of Fantasy | Digital Book

पहले चरण में छह जिले शामिल किए जाएंगे। शेष चार जिले दूसरे चरण में शामिल किए जाएंगे। प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती होगी। दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों में भर्ती की जाएगी। मुख्यालय का लक्ष्य अक्टूबर के दूसरे तथा तीसरे सप्ताह तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नई महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग शुरू कराने का है।

नोट– इस सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को विज्ञापन देखने की सलाह दी जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top