Connect with us

उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…


UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती मानचित्रकार प्रारूप कार के पदों पर निकली गई है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 19 जून तक आवेदन कर सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ड्राफ्ट्समैन के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती वन विभाग के 30, शहरी विकास विभाग के 12, कृषि विभाग के 17 , लघु सिंचाई विभाग के 4 एवं संस्कृति विभाग के एक पद पर निकाली गई है। उम्मीदवार का चयन समुह-ग के अनुसार ही होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2023 के मुताबिक 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

आयोग की इस नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले छात्र या ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट रखने वाले छात्र योग्य हैं। ड्रॉफ्ट्समैन पद पर उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 6 (35,400-1,12,400 रुपये) मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा 250 अंकों के लिए होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

नोट- इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन कर सकते है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top