Connect with us

राहत-परेशानी: उत्तराखंड में कहीं बारिश की फुहार, तो कहीं उमस से लोग बेहाल…

उत्तराखंड

राहत-परेशानी: उत्तराखंड में कहीं बारिश की फुहार, तो कहीं उमस से लोग बेहाल…


देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के दोनों मंडल गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम वर्षा एक तरफ गर्मी में सुकून दे रही है तो वही दूसरी ओर कई जगह वर्षा लोगों के लिए आफत बन गई है।

कुमाऊं में भारी वर्षा बनी आफत

मानसून आने से पहले ही प्रदेश में मौसम के तेवर बदल गए हैं । अगर कुमाऊं की बात करें तो भारी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा । बारिश के कारण नदी-नालों में जल स्तर के बढ़ने से कई स्थानों पर सड़कें और पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

भारी वर्षा होने की संभावना

देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश और उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

अगले तीन दिन में मानसून पहुंचने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में गजर के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरांखड में मानसून अगले तीन दिन में पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

राहत-परेशानी: उत्तराखंड में कहीं बारिश की फुहार, तो कहीं उमस से लोग बेहाल…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top