Connect with us

Accident: उत्तराखंड में नही थम रहे सड़क हादसे, अब यहां वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड

Accident: उत्तराखंड में नही थम रहे सड़क हादसे, अब यहां वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल…


टिहरीः पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां नैनबाग में एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुरूवार शाम को नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत बड़ेथि-बनचोरा मार्ग पर बसाण गांव के समीप हुआ है। यहां अम्बिगांव के पास 1 पिकअप वाहन (मुर्गा वाहन) सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे गिर गया।  बताया जा रहा है कि वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे । जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अल्लाऊदीन पुत्र शेर मुहम्मद बडारामपुर सहसपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।  जबकि घायल का नाम जगी पुत्र शंकरु ग्राम बडाराम पुर सहसपुर जिला देहरादून उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी

Accident: उत्तराखंड में नही थम रहे सड़क हादसे, अब यहां वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top