Connect with us

यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, चालक की मौत- कई घायल…

उत्तराखंड

यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, चालक की मौत- कई घायल…


उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर बन कर कई जिंदगियों को लील रहा है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज रुड़की के नगला इमरती के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की बस शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस रुड़की के नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक ने चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे रोडवेज बस ट्रक के पीछे जा घुसी और मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई और बस में सवार तीन से चार यात्री घायल हो गए। मौके पर चीक-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  El secreto de amar y de ser amado : Español

वहीं चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे । जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया जबकि घायलों का उपचार कराया। वहीं मृतक की पहचान  बस चालक मोकम सिंह निवासी किशनपुर जिला सहारनपुर की मौत हो गई है। जबकि घायलों के नाम यात्री नरेंद्र, पंकज और अनिल बताए जा रहे है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वितरण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top