Connect with us

RTO के अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे हो जाएंगे ये काम…

उत्तराखंड

RTO के अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे हो जाएंगे ये काम…


Driving Licence: अगर आपको आरटीओ में काम करवाना है तो आपके लिए खुशखबरी है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से लेकर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी को रिन्यू कराना आसान हो गया है। अब आपको रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस यानी आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और घर बैठकर ही परिवहन विभाग से संबंधित अधिकांश काम को आसानी से कर सकेंगे। आप घर बैठे लाइसेंस सहित 18 सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। आइए बताते है कैसे…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग की 18 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे अब आम लोगों को काफी मदद मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी दूसरे डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होंगे। आपको सिर्फ parivahan.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र या हाईस्कूल की मार्कशीट को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद आप घर बैठे 18 सुविधाओं का लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

बताया जा रहा है कि नई सुविधा के चलते अब उत्तराखंड में किसी भी जिले में बने आधार कार्ड के बावजूद अन्य जिलों से भी लाइसेंस बनाया जा सकता है। यानी नैनीताल जिले का रहने वाला व्यक्ति ऊधमसिंह नगर में भी लाइसेंस बनवा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इससे केवल पात्र अभ्यर्थियों के ही लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top