Connect with us

नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी…

उत्तराखंड

नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी…


नैनीताल: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश तबाही मचा रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने पिथौरागढ़ और नैनीताल सहित कई जिलों में 9 जुलाई यानी अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है।  मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए दोंनों जिलों के डीएम ने पिथौरागढ़ और नैनीताल में अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। दोनों जिलों के डीएम ने सभी स्कूलों को 9 जुलाई (शनिवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आदेश में लिखा है कि मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुए नैनीताल डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल और पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने 9 जुलाई (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top