Connect with us

ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…


Uttarakhand News: उत्‍तराखंड के मसूरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी ट्रेनिंग (LBS) के लिए आए बांग्‍लादेश के एसडीएम की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांग्‍लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45 अधिकारियों का दल आया है। सभी अफसर रविवार को मसूरी के लाल टिब्‍बा और धनोल्‍टी घूमने के लिए गए थे। इसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्‍टी से वापस आते हुए अचानक रास्‍ते में तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उनके सहयोगी उन्‍हें मसूरी के उप जिला चिकित्‍सालय ले गए। यहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। एमडी अलामेन की मौत की खबर पर मसूरी अकादमी में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मसूरी पुलिस और स्‍थानीय प्रशासन को दी गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Shadow Divers : (PDF, EPUB, eBook)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top