Connect with us

उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी…


उत्तराखंड में वन महकमे में लंबे घमासान के बीच बड़ी खबर आ रही है।  राज्य सरकार से लड़ाई जीत दुबारा चार्ज संभालने के बाद आईएफएस राजीव भरतरी फुल एक्शन में है। पदभार ग्रहण करने के  पहले दिन ही उन्होंने विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएफएस राजीव भरतरी ने विभाग में कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि वन क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन के रूप में किया गया है।  इसमें वन क्षेत्र अधिकारियों की तरफ से विभिन्न विकल्प प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें खाली पदों पर 10 वन क्षेत्र अधिकारियों को तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मध्यकालीन युग के घटनाक्रम पर प्रमाणिक शोध एवं विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता: जे नंदकुमार

देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

  1.  नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी उत्तराखंड की जगह भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी भेजा गया है।
  2. अखिलेश भट्ट को मसूरी वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. लतिका उनियाल को  मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी से देहरादून वन प्रभाग भेजा गया है।
  4.  नितिन पंत को पिथौरागढ़ वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
  5. गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा वन विभाग भेजा गया है।
  6.  जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ में तैनाती दी गई है।
  7. मनोज कुमार पांडे नैनीताल वन प्रभाग भेजा गया है।
  8. त्रिलोक सिंह बोरा हल्द्वानी वन प्रभाग भेजे गए हैं।
  9. विजय सिंह नेगी को मसूरी वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  10.  गोविंद सिंह पवार को नरेंद्र नगर वन प्रभाग भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के बम्पर तबादले, निदेशक से लेकर कई JD भी हुए इधर-उधर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top