Connect with us

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सरकार को घेरा, लिखी ये पोस्ट…

उत्तराखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सरकार को घेरा, लिखी ये पोस्ट…


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। देशभर में कांग्रेस पार्टी जगह-जगह सत्याग्रह कर विरोध जता रही है। वहीं उत्तराखंड में भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विरोध-प्रदर्शन जारी है।  जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक जोंक हुई है तो वहीं उन्हें हिरासत में भी लिया गया। इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया आई है। हरदा ने अपने अंगाज में फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि कैसा घोर कलयुग है भाजपा के राज में ? गांधी जी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह करने भी रोक, धारा 144, हरिद्वार के अंदर BHEL स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के सामने जब कांग्रेसजन सत्याग्रह करने के लिए पहुंचे और मूर्ति की सफाई आदि करने लगे और नीचे स्थान को साफ करने लगे तो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों को गिरफ्तार करके पुलिस लाईन ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  A kiválasztott - Az e-könyvek világa

उन्होंने आगे लिखा कि सत्याग्रह को विफल करने के लिए पार्क को चारों तरफ से पुलिस से घिरवा दिया गया। मैं कांग्रेस जनों को बधाई देता हूं उन्होंने सैकड़ों की संख्या में पुलिस लाईन पहुंचकर के ही सत्याग्रह को आगे बढ़ाया। यह सत्याग्रह है, सत्यमेव जयते! सत्य की जीत होगी, सत्य राहुल गांधी के साथ है, सत्य कांग्रेस के साथ है, सत्य भारत के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  Romanian Bible : Romanian Bible Cornilescu | Lectură gratuită pe internet
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top