Connect with us

अंकिता भंडारी केस में हैरतअंगेज खुलासा, BJP नेता के बेटे सहित तीन गिरफ्तार…

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी केस में हैरतअंगेज खुलासा, BJP नेता के बेटे सहित तीन गिरफ्तार…


उत्तराखंड के ऋषिकेश जिला के वनन्तरा रिजॉर्ट से गायब हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है की अंकिता की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इन्कार कर रही थी, इसलिए उन लोगों ने उसकी हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। पुलिस रिसेप्शनिस्ट की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

बताया जा रहा है कि वनन्तरा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top